हिंदी दिवस (कक्षा 9वीं और 10वीं)

 "निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल,

बिन निज भाषा ज्ञान के,मिटत न हिय को सूल।"

                                    -भारतेंदु हरिश्चंद्र 

हिंदी दिवस के उपलक्ष में आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। 11 सितंबर को आयोजित नारा लेखन तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मातृभाषा के प्रति अपने आदर व प्रेम को केनवास पर विभिन्न रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। 12 सितंबर को आयोजित अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया व श्रीनिवास रामानुजन सदन विजेता रहा।प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हिंदी शिक्षिकाओं रेनु शर्मा, विजय शर्मा तथा कांता देवी के निर्देशन में किया गया।












































Comments

Popular posts from this blog

Mathematics in Sports

Educational Trip Grade X